Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

पांच राज्यों में चुनाव नतीजे के बाद से छह बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। 2 मई, 2021 को चुनाव नतीजे खत्म होने के बाद से अब तक कुल छह बार रिटेल फ्यूल महंगा हो चुका है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। 2 मई, 2021 को चुनाव नतीजे खत्म होने के बाद से अब तक कुल छह बार रिटेल फ्यूल महंगा हो चुका है। यानी नौ दिनों में से छह दिन कीमतें बढ़ाई गई हैं। जाहिर है, चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता चल रही थी। अब राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र का भी एक इलाका 100 के आंकड़े के पार पहुंच चुका है।
मंगलवार 11 मई, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 27 पैसे और डीजल के दामों में 30 पैसों की बढ़ोतरी की है। इसके पहले सोमवार को पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हुआ था। चुनाव नतीजों के बाद से पेट्रोल 1.42 रुपए और डीजल 1.63 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
महानगरों में कीमत
अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.80 रुपए प्रति लीटर, डीजल 82.36 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 98.17 रुपए और डीजल 89.48 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 93.62 रुपए और डीजल 87.25 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 91.92 रुपए और डीजल 85.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
ऐसे जाने अपने शहर में तेल का रेट
देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज किया जाता है। क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं। आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।