Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

उत्तराखंड में बारिश के दौर से गर्मी से राहत, अभी नौ मई तक होगी बारिश

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे नदी नाले उफान में आने से नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे नदी नाले उफान में आने से नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी से गर्मी से राहत भी मिल रही है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में तो पिछले दो दिन के भीतर बादल फटने और नदी नालों के उफान से लोगों के घर और खेत में नुकसान पहुंचा था।
मौसम विभाग के मुताबिक पांच और छह मई को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सात और आठ मई का यलो अलर्ट है। आज पांच मई को देहरादून सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि का भी अनुमान है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पांच मई को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर में ओरेंज अलर्ट है। कहीं कहीं अतिवृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और मैदानी इलाकों में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। छह मई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। राज्य के मैदानी क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
सात मई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। आठ मई को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। नौ मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

 

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *