Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी, कोरोना से निपटने में उठाएंगे कदम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अब मंत्रियों को भी जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। सभी मंत्री कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण की दिशा में कार्य करेंगे।

इसके तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नैनीताल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उधम सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिहरी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी को देहरादून, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चमोली, राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा एवं राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएं। इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठायें।