Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 20, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ ने महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं, हिमालय पुत्र बहुगुणा का किया स्मरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनांए दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनांए दी है। महावीर जयंती पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महावीर स्वामी ने समाज को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सही राह दिखाई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने महावीर स्वामी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महावीर जयन्ती केवल एक पर्व या उत्सव ही नहीं बल्कि सत्य, सादगी, अहिंसा और पवित्रता का प्रतीक है। इस पर्व पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने जीवन से झूठ, कपट, लोभ-लालच और दिखावे को दूर रखना चाहिए तथा सच्चा, शुद्ध और परोपकारी जीवन जीना चाहिए।
हिमालय पुत्र बहुगुणा को किया याद
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी का व्यक्तित्व असाधारण था। उन्हें देश व दुनिया ने कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना। वे जमीन से जुडे नेता थे और किसानों व गरीबों के हितैषी थे। वह राजनैतिक संकीर्णता से परे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी का पहाड़ो के विकास के लिये एक सपना था, एक चिन्तन था। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। उन्होंने केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू कराई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *