Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

दादी के सामने ही तीन साल की पोती को उठा ले गया गुलदार, मौत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार के निकट दुगड्डा नगर पालिका से सटे ग्राम गोदी गड़ी में गुलदार ने एक तीन साल की मासूम को हमला कर मार डाला। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।


उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार के निकट दुगड्डा नगर पालिका से सटे ग्राम गोदी गड़ी में गुलदार ने एक तीन साल की मासूम को हमला कर मार डाला। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। इससे पहले भी 11 मार्च को गुलदार ने दुगड्डा नगर से सटे ग्राम सरड़ा में भी एक बच्चे पर हमला किया था। गुलदार के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था।
ग्राम गोदी बड़ी निवासी चंद्रमोहन डबराल की साढे़ तीन वर्षीय पुत्री माही शनिवार शाम करीब सात बजे अपनी दादी वह अन्य ग्रामीणों के साथ खेत से घर की ओर आ रही थी। माही दादी से आगे बच्चों के साथ चल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने माही पर झपट्टा मार दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए झाड़ियों की ओर पत्थर फेंकने शुरू किए, इसके बाद गुलदार माही को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीण माही को झाड़ियों से निकाल उसके घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुलदार ने माही के चेहरे व गर्दन पर गहरे घाव कर दिए थे। सूचना मिलते ही लैंसडाउन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल पूरी टीम के साथ गाव में पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद टीम ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी। रेंज अधिकारी ने बताया कि गाव में वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है। साथ ही पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।