Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

आइएमए के जेंटलमैन कैडेटों ने सात दिन में साइकिल से तय किया 450 किमी का सफर

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे जेंटलमैन कैडेटों के लिए माउंटेन टैरेन बाइक हाइक (साइकिल रैली) का आयोजन किया।

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे जेंटलमैन कैडेटों के लिए माउंटेन टैरेन बाइक हाइक (साइकिल रैली) का आयोजन किया। जिसका का उद्देश्य सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जेंटलमैन कैडेटों में साहसिक अभियान के प्रति रोमांच पैदा करना व स्थानीय जन से बात कर वहां की भौगोलिक परिस्थिति व पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होना था। साइकिल रैली में अकादमी के तीन अधिकारी व 48 जेंटलमैन कैडेट शामिल रहे।
सात दिन में 450 किमी का सफर तय कर रैली में शामिल दल अकादमी में वापस पहुंचा है। इस दौरान जेंटलमैन कैडेटों ने नागनाथ, लाखामंडल, अंदी गांव, मोरियाना आदि जगह पहुंचकर न सिर्फ उच्च हिमालयी क्षेत्र में साइकिलिंग की बल्कि स्थानीय जन से रूबरू भी हुए। उनसे क्षेत्र की संस्कृति व ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी हासिल की।

विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्रों में साढ़े चार सौ किमी का सफर तय कर वापस लौटे जेंटलमैन कैडेटों को अकादमी के अधिकारियों ने बधाई दी है। अकादमी अधिकारियों का कहना है कि सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जेंटलमैन कैडेटों की शारीरिक व मानसिक क्षमता मजबूत करने और उन्हें साहसिक अभियान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर अंतराल बाद इस तरह के साहसिक अभियान वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *