Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, कीमत करीब 12 लाख, स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से शराब की 212 पेटी बरामद की। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। वहीं पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

होली के मद्देनजर देहरादून में पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से शराब की 212 पेटी बरामद की। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। वहीं पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
सेलाकुई पुलिस के मुताबिक एक वाहन पिकअप मे देहरादून से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भर कर सेलाकुई क्षेत्र मे आने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर वाहन को चेत किया गया। इसमे उत्तराखंड मार्का की कुल 212 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में सामने आया कि शराब को प्रेमनगर ठेके के नाम से एफएल 2 से निकासी की गई। इसे सेलाकुई मे अवैध तरीके से बिक्री के लिए लाया जा रहा था। चालक इस प्रमाणिकता के कोई वैध कागजात नही दिखा पाया। इस पर पिकअप मे रखी सभी 212 पेटी अंग्रेजी शराब को कब्जे मे लेकर चालक गोविन्द पुत्र जयपाल निवासी निरंजनपुर नई सब्जी मंडी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून को आबकारी अधिनियम मे गिरफ्तार किया गया।


स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार डालनवाला पुलिस ने स्कूटी सवार युवक से 10.38 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के मुताबिक आराघर में चंदर रोड नई बस्ती पुलिया के ऊपर चेकिंग के दौरान उक्त स्मैक के साथ गौतम सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी रेस कोर्स नई बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया।


विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में सुबोध कुमार पुत्र पन्नीलाल निवासी मिर्जापुर पोल विकास नगर रोड थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश और हसीन पुत्र इस्लाम निवासी मिर्जापुर पोल विकास नगर रोड थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हैं। उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।