Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 28, 2026

दिल्ली एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उत्तराखंड में 15 मार्च तक रहेगी हल्की बारिश, चलेगी आंधी, गरजेगी बिजली

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम सुहावना होने लगा है। बढ़ती गर्मी से अब फिर हल्की सी राहत मिलने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली और नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम सुहावना होने लगा है। बढ़ती गर्मी से अब फिर हल्की सी राहत मिलने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली और नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, उत्तराखंड में आज से 15 मार्च तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तीस से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। साथ ही बिजली चमकने, गर्जन, ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।
शुक्रवार को हल्की बारिश से मौसम बदल गया। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में तो हल्की बारिश का दौर पिछले कई दिनों से चल रहा है। वहीं, दिल्ली और नोएडा समेत कई इलाकों में बादल छा गए और बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। इससे पूर्व मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओलों गिरने की संभावना जताई थी। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।
हालांकि दो दिनों से मौसम दिल्ली में कभी बादल, बूंदाबांदी तो कभी धूप की आंखमिचौली खेल रहा था। जहां पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का तापमान धूप निकलने से लगातार बढ़ रहा था। इस बारिश ने इससे राहत तो दी है। आईएमडी के मौसम विज्ञानी के मुताबिक अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, होशंगाबाद और भोपाल के साथ सागर के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।


उत्तराखंड में अगले चार दिन के मौसम का हाल
उत्तराखंड में राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। ये दौर अगले कुछ दिनों तक चलेगा।
इस दौरान लोगों से सतर्क रहने को भी कहा गया है। अनुमान है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नौनीताल और देहरादून में कहीं कहीं ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, गर्जन, तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चंलने की संभावना है। 12 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। साथ ही मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।
13 मार्च को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश, गर्जन के साथ बिजली चमकेगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 14 मार्च को फिर से प्रदेश भर में बारिश की संभावना है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, और देहरादून में कहीं कहीं हल्की बारिश, गर्जन के साथ बिजली चमकेगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 15 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *