उत्तराखंड में बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के एकीकरण की तैयारी, गठित की गई समिति

उत्तराखंड में प्रदेश सरकार बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के समायोजन और एकीकरण करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जनपद उधम सिंह नगर की तर्ज पर अध्ययन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाएगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री के मुख्य निजी सचिव विक्रम सिंह चौहान ने विद्यालयी शिक्षा सचिव को पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि उत्तराखंड के प्रभारी सचिव डॉक्टर नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में एक समिति के गठन के निर्देश दिए गए हैं।
समिति में निदेशक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा सदस्य सचिव तथा सभी जिलाधिकारी सदस्य होंगे। समिति मामले के सभी पहलुओं का अध्ययन करते हुए एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



