अमित शाह की रैली सूपर डूपर फलॉप, अब तीस साल के लिए बेदखल होगी भाजपाः सूर्यकांत धस्माना

देहरादून के परेड ग्राउंड में देश के ग्रह मंत्री अमित शाह की रैली को कांग्रेस ने सूपर डूपर फलॉप शो करार दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने ईसी रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन मंदी की मार झेल रहे व्यापारी कुछ व्यापार करते, लेकिन भाजपाई रैली के कारण उनका पूरे दिन का काम चौपट हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता दस साल के भाजपा के कुशासन से परेशान आ चुकी है और अब भाजपा के राज से छुटकारा पाना चाहती है। इसका नजारा भाजपा के शीर्ष नेता एवं गृह मंत्री की बहु प्रचारित रैली में दिखाई पड़ा। इसमें पूरी ताकत लगा कर भी सम्मान जनक भीड़ बीजेपी नहीं जुट पाई। धस्माना ने कहा कि गृहमंत्री अपने पुराने राग हिंदू, मुस्लिम, मजार ही रटते रहे और नया कुछ नहीं बोले। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपाई जुमलों में नहीं फंसने वाली। उन्होंने कहा कि आज आमित शाह की रैली में लोगों का नहीं जुट पाने का बड़ा कारण अंकिता भंडारी प्रकरण भी रहा। लोग समझ गये हैं कि इस प्रकरण में वीआईपी को बचाने के लिए उसे कानूनी संरक्षण दे दिया गया है। धस्माना ने अमित शाह के उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने के ऐलान पर व्यंग करते हुए कहा कि भाजपा को अब आने वाले तीस वर्ष तक उत्तराखंड से विदाई की तय्यारी करनी चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






