पूर्व विधायक राजकुमार ने किया आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन

उत्तराखंड में देहरादून स्थित राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार ने प्रदेश भर में आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हमारी आंगनवाड़ी बहनें राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और नौनिहालों के पोषण की मुख्य रीढ़ हैं। आज वे अपने जायज हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने और मुख्यमंत्री आवास कूच करने को मजबूर हैं। यह अत्यंत दुखद है कि जिस दीपावली के पावन पर्व पर हर घर में रोशनी और खुशियां होनी चाहिए, उस दिन प्रदेश की मातृशक्ति को अपनी मांगों को लेकर ‘काला दिवस’ मनाने का ऐलान करना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पूर्व विधायक राजकुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि लंबे समय से 24,000 रुपये मासिक मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि और नियमित पेंशन जैसी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष कर रही इन महिलाओं की आवाज़ को मौजूदा सरकार लगातार अनसुना कर रही है। जब ये बहनें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रही थीं, तो पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका जाना और उनके साथ धक्का-मुक्की किया जाना, इस सरकार की असंवेदनशीलता और तानाशाही रवैये को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने आगे कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद इन बहनों को बिना किसी पेंशन या सामाजिक सुरक्षा के सेवा से हटा देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजकुमार जी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी आंगनवाड़ी बहनों के संघर्ष में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वह हठधर्मिता छोड़कर तुरंत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी करे और उनकी सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करे, ताकि ये बहनें भी सम्मान के साथ अपना पर्व मना सकें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






