ग्राफिक एरा में सम्मेलन में छात्रों को सिखाए शोध लेखन के गुर

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों व शोधकर्ताओं को शोध की मूल अवधारणाओं और शोध-लेखन की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। शोध नैतिकता, लेखन और प्रकाशन मानक विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में डीन ऑफ रिसर्च कोलैबोरेशन डॉ मांगे राम ने कहा कि शोध-लेखन केवल लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पूरी श्रृंखला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि शोध की यात्रा सही पुस्तक प्रस्ताव और उपयुक्त जर्नल के चयन से शुरू होती है। एक प्रभावी अकादमिक पुस्तक प्रस्ताव ही प्रकाशक का भरोसा जीतता है। संपादित खंडों और मोनोग्राफ़ में नैतिक मुद्दों का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है, क्योंकि शोध की विश्वसनीयता इसी पर टिकी होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में एसजीआरआर कॉलेज और यूकॉस्ट सहित विभिन्न संस्थानों के 50 से अधिक शोधकर्ताओं व छात्रों ने भाग लिया। इस सम्मेलन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






