मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

उत्तरकाशी जिले में मातली स्थित आईटीबीपी ग्राउंड में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट में गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के युवा साथियों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, एकता, समर्पण और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल का मैदान युवाओं को आपसी तालमेल, संघर्ष और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की सीख देता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सजवाण ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के पदाधिकारियों एवं सभी युवा साथियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना, आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित युवाओं ने पूर्व विधायक सजवाण का स्वागत एवं सम्मान किया। सजवाण ने सभी आयोजकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस अवसर पर कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष अजय जुयाल, उपाध्यक्ष विकास राणा, कोषाध्यक्ष रजत कुमाईं, ग्राम प्रधान मातली श्रीश बहुगुणा, विजय नौटियाल, मोहन बुटोला, सूर्य प्रकाश नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल रावत, नाकुरी-बरसाली क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवर्धन बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री विनोद नेगी, रतनमणि भट्ट एवं यूकेडी नेत्री किरन रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



