Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एरावर्स में माउंट फोर्ट अकादमी अव्वल रही

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी अव्वल रही। एरावर्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलते हैं, तो उनका हुनर निखरता है और वे देश के भविष्य को संवारने के लिए तैयार होते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्लैश ऑफ कन्विक्शन्स प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी की प्रगति गुलाटी और माही सिंह ने बाजी मारकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द टन्स ब्रिज स्कूल की जन्नत कौर और जान्हवी द्वितीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में बेस्ट स्पीकर शिष्या पब्लिक स्कूल की आरोही बिष्ट और विपक्ष में बेस्ट स्पीकर माउंट फोर्ट एकेडमी की माही सिंह रहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इनोविस्टा (साइंस एग्जीबिशन) में माउंट फोर्ट एकेडमी के अदिति सिंह, सुहाशनी और वेदांश सिंह को प्रथम स्थान मिला, वहीं ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के आकर्ष त्यागी, वदेही भारद्वाज और अदिति पंवार दूसरे स्थान पर रहे। क्विज क्वेस्ट प्रतियोगिता में द टन्स ब्रिज स्कूल के राजर्षि चौधरी, अक्षत शर्मा और अर्णव थापा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट जूड्स स्कूल के अरिजीत सोलंकी, रोहन सिंह और रोनक बिष्ट को दूसरा स्थान मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रतिभागियों ने आयोजक होने के कारण खुद को पुरस्कारों से अलग रखा। ओवरऑल प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी ने बाजी मारकर पहला स्थान हासिल किया, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल दूसरे और द टन्स ब्रिज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, एड्रॉइट प्रोग्रेसिव स्कूल और फायलफोट पब्लिक स्कूल समेत 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।