ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू, 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आरंभ हो गया है। एरावर्स में दून पब्लिक स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, एड्रॉइट प्रोग्रेसिव स्कूल और फायलफोट पब्लिक स्कूल समेत 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। ये छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एरावर्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्रों को जीत-हार से सीख लेते हुए टीम भावना, रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में डिबेट, साइंस एग्जीबिशन, क्विज, स्पेल बी, आर्ट, यूथ पार्लियामेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स चैलेंज और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन जैसे मुकाबले आयोजित की जा रहें हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



