Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

ग्राफिक एरा में उद्यमिता की सफलता पर कार्यक्रम आयोजित, हांगकांग के हो का ला बोले- उद्यमिता की राह में विचार के साथ हौसला भी जरूरी

हांगकांग की ग्रीन ऐशेज़ टेक लिमिटेड के डायरेक्टर हो का ला ने कहा कि उद्यमिता की राह में केवल नए विचार ही काफी नहीं होते, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए चुनौतियों का सामना करने और लगातार प्रयास करते हुए सफलता की ओर बढ़ने का जज्बा भी जरूरी होता है। वह आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हो का ला ने कहा कि उद्यमिता में सफलता के लिए केवल एक अच्छा विचार पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे साकार करने के लिए सही कौशल, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद और पूंजी भी जरूरी हैं। उन्होंने इन पांच तत्वों को उद्यमिता में सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। ,हो का ला ने मार्केट रिसर्च को सफल उद्यम की नींव बताते हुए कहा कि किसी भी उत्पाद को विकसित करने से पहले बाजार की मांग, ग्राहकों की जरूरतों और प्रतिस्पर्धा को समझना जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सही मार्केट रिसर्च से उद्यमी अपने विचारों को बेहतर बनाकर जोखिम कम कर सकते हैं और सफलता की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियर डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. कपिल कुमार शर्मा के साथ डा. बृजेश प्रसाद अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।