Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

रिखणीखाल में कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने दिया कांग्रेस लाओ उत्तराखंड बचाओ का नारा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी जिले के रिखणीखाल में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए- कांग्रेस लाओ उत्तराखंड बचाओ, का नारा दिया। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रिखणीखाल के अध्यक्ष रविंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए जेनजी के प्रदर्शन पर पुलिस दमन को निशाना बनाते हुए कहा कि देश में तानाशाही का राज चल रहा है। अब अगर देश की जनता संगठित नहीं होगी, तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब जनता का स्थान रैली में जाने के बजाय जेलों में होगा। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान को खत्म कर दिया है। दिल्ली में मुट्ठी भर लोग मुट्ठी भर धन पतियों के साथ मिलकर देश को लूटने में लगे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले देश में नारा लगाता था- जय जवान जय किसान। अब देश का नारा हो गया है- जय अडानी जय अंबानी। उन्होंने चढ़ावा चोरी का सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने मंदिरों में चढ़ावा चोरी करने वाले लोगों को त्रिस्कृत करने के बजाय उपकृत करने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में परीक्षाओं में धांधली को निशाना बनाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के लिए इसलिए जेल नहीं काटी कि यहां के नौजवान पलायन करते रहें और यहां बेरोजगारी बढ़ती रहे। यहां की मां बहनों की इज्जत लुटती रहे। यहां पर बाघ, बंदर, भालू , गुलदार का आतंक बना रहे। युवा और महिला शक्ति का यहां पर तिरस्कार होता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड तरक्की के रास्ते पर जाने का हमने सपना देखा था, लेकिन आज सब लोग गांव छोड़कर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की तरफ जाने को मजबूर हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मेलन में कांग्रेस नेता रघुवीर बिष्ट, प्रेम बहुखंडी, कर्नल (सेनि) राम रतन सिंह नेगी ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड को तरक्की की तरफ ले जाना है, मां बहनों की आबरू की रक्षा करनी है, तो इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।