Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

ग्राफिक एरा में एआई और डेटा विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विशेषज्ञ बोले- एआई मानव बुद्धिमत्ता की उपज

आज से देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हो गई। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि एआई मानव बुद्धिमत्ता की उपज है और इसकी दिशा भी मानव बुद्धि, विवेक और दृष्टि ही तय करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डा. एस. एन. रंगनेकर ने कहा कि एआई का प्रभाव इस बात से तय होता है कि हम अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से इसका किस तरह उपयोग करते हैं। मानव बुद्धि ही एआई की आधारशिला है, इसलिए इसकी वास्तविक सफलता तभी है, जब तकनीक मानव बुद्धिमत्ता का विकल्प बनने के बजाय उसे और अधिक सक्षम बनाने का माध्यम बने। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि एआई केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसका उपयोग मानव हित, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को केंद्र में रखते हुए किया जाना चाहिए। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बिजनेस डिसीजन में एआई की भूमिका, डेटा साइंस और एआई से जुड़ी चुनौतियां एवं नैतिक मुद्दे और बिजनेस फोरकास्टिंग में एआई जैसे विषयों पर व चर्चा की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस संगोष्ठी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और एआईसीटीई ,नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डा. नवनीत रावत, डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के हेड डा. एन. एस. बोहरा के साथ कन्वीनर डा. गिरीश लखेड़ा और डा. रत्नाकर मिश्रा, अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।