Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एशियन गेम्स 2026 में भारत के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों और साझेदारियों से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान रहा। फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। भारत 85 पदकों के साथ मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बधाई देते हुए नीता अंबानी ने कहा कि टीम इंडिया ने देश को गर्व के कई पल दिए हैं। खासकर हमारी महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और युवा लड़कियों को प्रेरित किया। रिलायंस फाउंडेशन के खिलाड़ियों की सफलता युवा प्रतिभाओं पर हमारे भरोसे को और मजबूत करती है। एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भी नीता अंबानी ने टीम इंडिया के लिए संदेश जारी किया था। तब उन्होंने खास तौर पर रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उनकी वर्षों की मेहनत और परिवारों के त्याग को याद किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ओलंपिक में शामिल होने वाले 10 से अधिक खेलों में फाउंडेशन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन, कोचिंग, टेक्नोलॉजी, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। नीता अंबानी ने भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले हर खिलाड़ी को धन्यवाद दिया। एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बूते लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए टिकट पक्का कर लिया है। इस तरह एशियन गेम्स की यह सफलता अब भारत की अगली ओलंपिक चुनौती की तैयारी से भी जुड़ गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।