Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 29, 2026

सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में ग्राफिक एरा की धाक, दो कैटेगरी में बनाई टॉप तीन में जगह

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में ग्राफिक एरा ने अपनी धाक जमाई। देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दो प्रोजेक्ट्स ने अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप-तीन में जगह बनाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में डिजाइन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और नवाचारी कार्यों को परखा गया। विभिन्न चरणों की समीक्षा, ज्यूरी स्तर पर चर्चा और ग्रैंड ज्यूरी के मूल्यांकन के बाद ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दोनों प्रोजेक्ट्स को अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप-3 कैटेगरी विजेताओं में चुना गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फैशन डिजाइन विभाग की छात्रा हरप्रीत कौर का प्रोजेक्ट ‘बियॉन्ड क्लोदिंग: ए सेंसरि-रिस्पॉन्सिव अपैरल फॉर चिल्ड्रन विद एएसडी’ ‘डिजाइन फॉर सोशल इम्पैक्ट’ कैटेगरी में टॉप-3 में चुना गया। वहीं, सृष्टि नेगी का प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम माउंटेन फाइबर टू मॉडर्न फॉर्म: ए जैक्वार्ड निट एक्सप्लोरेशन इन हिमालयन नेटल’ ‘टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइन-एकेडमिक’ कैटेगरी में टॉप-3 में रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हरप्रीत कौर का प्रोजेक्ट ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों की संवेदनात्मक जरूरतों के अनुरूप विशेष परिधान तैयार करने पर केंद्रित है, जबकि सृष्टि नेगी के प्रोजेक्ट में हिमालयी बिच्छू घास के रेशे को जैक्वार्ड निट तकनीक से आधुनिक वस्त्र डिजाइन से जोड़ा गया है। दोनों प्रोजेक्ट्स फैशन डिजाइन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति छाबड़ा के मार्गदर्शन में तैयार किए गए। इन्हें बेंगलुरु में आयोजित प्रोग्राम में पुरस्कृत किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।