उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार 9वें टीचर ऑफ द ईयर- 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
इस वर्ष के बहुप्रतीक्षित पुरस्कार टीचर ऑफ द ईयर 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। उत्तराखंड राज्य के विभिन्न स्तर के शिक्षण संस्थानों में कार्यरत टीचर्स विभिन्न श्रेणी के लिए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए अपना नामांकन इस लिंक https://isht.ink/9thTOTY2026 के द्वारा कर सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवां “टीचर ऑफ द ईयर” पुरस्कार उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) विज्ञान धाम झाझरा देहरादून में आयोजित होने वाले 7वें देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव- 2026 (19-21 नवंबर) के दौरान प्रदान किए जाएंगे। हिमालयी राज्यों की साप्ताहिक पत्रिका दिव्य हिमगिरी इस पुरस्कार समारोह का आयोजन करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दिव्य हिमगिरी के संपादक डॉ कुँवर राज अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त स्क्रीनिंग कमेटी अवॉर्ड्स पाने वालों का चयन करेगी। अभी आवेदक टीचर्स को अपने संस्थान के प्रमुख, कार्यकारी अधिकारी का अनुशंसा पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। सरकारी संस्थानों के प्राचार्यों के लिए अपने शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक का अनुशंसा पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने बताया कि टीचर्स के लिए अपने कुलपति, कुलसचिव, प्राचार्य, डीन, विभागाध्यक्ष का तथा रिसर्चर्स के लिए संस्थान प्रमुख का अनुशंसा पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। स्क्रीनिंग एवं चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। चयन समिति दो कुलपति एवं दो विषय विशेषज्ञों को खुद से नामित करेगी।
नामांकन के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



