जमीन की नपाई के पटवारी ने मांगी 30 हजार रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के लगातार मामले सामने आने के बावजूद भी सरकारी महकमों के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नैनीताल जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पटवारी ने जमीन की नपाई के लिए रिश्वत मांगी और उसे विजिलेंस की टीम ने तीस हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिकायतकर्ता ने नैनीताल जिले में सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के टोल फ्री नंबर के जरिये पटवारी की शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि तहसील धारी के मजीदा गांव में उनकी जमीन की नाप जोख के एवज में पटवारी की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक ने ट्रैप टीम का गठन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मामले में जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इस पर ट्रैप टीम ने तहसील धारी में नियुक्त पटवारी निर्मल बोरा को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 30 हजार रुपये ले रहा था। आरोपी की संपत्ति की भी अब जांच शुरू कर दी गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



