Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 10, 2026

ग्राफिक एरा में सिखाए तनाव से बचने के गुर

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को तनाव से बचने के लिए दो दिवसीय ‘अनस्टक आईआरएल: माइंड मैटर्स’ कार्यक्रम शुरू हो गया। इस समारोह में विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने, तनाव से बचने और समय पर परामर्श लेना जरूरी है। इसके लिए ‘माइंड मैटर्स’ कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मैत्री क्लब और अंतरमन कंसल्टिंग ने संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य अतिथि कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कहा कि मुश्किलें और असफलताएं जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे उबरने के लिए मानसिक मजबूती जरूरी है। उन्होंने छात्रों से तनाव और परेशानियों पर खुलकर बात करने, जरूरत पड़ने पर मदद लेने और हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंतरमन कंसल्टिंग की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ डॉ. सीमा रेखा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सीखने, विकास और बेहतर जीवन की मजबूत नींव है। छात्रों पर पढ़ाई, अपेक्षाओं और भविष्य को लेकर बढ़ते दबाव के बीच उन्हें अपनी परेशानियों पर खुलकर बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसा सुरक्षित माहौल होना चाहिए, जहां छात्र-छात्राएं बिना झिझक अपनी भावनाएं साझा कर सकें, समय पर मदद लें और एक-दूसरे का सहयोग करें। कार्यक्रम में डॉ. अनुभा पुंडीर, स्टूडेंट काउंसलर मुस्कान जग्गी, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र- छात्राएं शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।