Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 6, 2026

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ठाण्डी के प्रसिद्ध ‘भेडू कु थौलू’ मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गाजणा क्षेत्र के ग्राम ठाण्डी के बोलियाधार में आयोजित प्रसिद्ध त्रिवार्षिक ‘भेडू कु थौलू’ मेले के दूसरे दिन गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता विजयपाल सिंह सजवाण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम के ईष्ट देवता चंदनी नाग एवं बौल्य महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीपार्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भारी बारिश के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और लोक परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी। मेले में स्थानीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि भेडू कु थौलू केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी लोक आस्था, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए त्रिवार्षिक भेड़ मेला समिति तथा ग्राम ठाण्डी, जालंग, कमद, कुमारकोट, बागी, भड़कोट एवं सटियालीधार के समस्त ग्रामीणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, देवेंद्र नाथ, भटवाड़ी के ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार, बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी, ठाण्डी की ग्राम प्रधान मंगशिरी देवी, जालंग की ग्राम प्रधान गीता देवी, कमद के ग्राम प्रधान भरत चौहान, क्षेत्र पंचायत एवं ज्येष्ठ प्रमुख डुंडा प्रतिनिधि अब्बल सिंह पंवार, कमद के क्षेत्र पंचायत सदस्य यशवंत नेगी, गंगा विष्णु, भरत सिंह राणा, मेला अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, उपाध्यक्ष अतर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मालचंद राणा, सचिव प्रवेश बिष्ट तथा क्षेत्र के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, देवभक्त एवं श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।