बारिश ने खोली सरकार के विकास के दावों की पोल, पुल टूटा तो जनता का भरोसा भी टूटा: आर्येंद्र शर्मा
उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्येंद्र शर्मा ने कही कि सरकार के विकास के दावों की पोल इस बार बारिश ने खोल दी। कहीं पुल टूटा है तो कहीं, लोगों में सरकार के प्रति भरोसा टूट गया। उन्होंने बारिश से प्रभावित सोडा गांव और कांसवाला से मांडूवाला मार्ग तक का दौरा किया। इसके बाद बताया कि वहां का पुल एवं संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गया। इससे ग्रामीण और उनके परिजन फंस गए हैं। जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित है। गैस सिलेंडर तक घरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। साथ ही अधिकारियों से भी संपर्क किया और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि सात हजार करोड़ रुपये खर्च करने का दावा करने वाली सरकार बताए कि जनता के टैक्स का पैसा कहां गया। बारिश आते ही सड़कें और पुल टूट रहे हैं। सरकार की दिलचस्पी सिर्फ शिलान्यास और लोकार्पण में है। वहीं, उसके काम बारिश की पहली मार भी नहीं झेल पा रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि नंदा की चौकी के बाद कई स्थानों पर सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने में नाकाम है। जनता को भाषण और शिलान्यास नहीं चाहिए। जनता को मजबूत सड़क, सुरक्षित पुल और जवाबदेह व्यवस्था चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण में लापरवाही या भ्रष्टाचार हुआ है तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जनता के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब सरकार को देना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्येंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल राहत, संपर्क मार्ग की बहाली और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक पूरी ताकत से उठाएगी। अब सिर्फ शिलान्यास और विज्ञापनों से काम नहीं चलेगा। सरकार को जनता के हर रुपये और हर काम का हिसाब देना होगा। जनता सब देख रही है और समय आने पर इस सरकार से जवाब भी मांगेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



