एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटने की साजिश नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने देहरादून कैंट एवं राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर SIR प्रक्रिया की जानकारी ली तथा मतदाताओं को आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. गोगी ने कहा कि SIR एक संवेदनशील प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए पात्र मतदाताओं के नामों पर अनावश्यक आपत्तियां लगवाने और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित जांच, सत्यापन और नियमानुसार प्रक्रिया के मतदाता सूची से हटाया गया तो महानगर कांग्रेस कमेटी इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक आपत्ति और नाम हटाने के मामले की उचित जांच सुनिश्चित करने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर SIR प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और किसी प्रकार की आपत्ति या समस्या होने पर तत्काल कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का वोट उसका अधिकार है। वोट काटने या पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर करने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। यदि SIR की आड़ में किसी भी पात्र मतदाता का नाम काटने का प्रयास किया गया तो महानगर कांग्रेस सड़क से लेकर निर्वाचन कार्यालय तक संघर्ष करेगी। डॉ. गोगी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, पक्षपात या राजनीतिक दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



