ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शहीद के पिता ने, हिल यूनिवर्सिटी में राखी घनशाला ने फहराया तिरंगा, शहीद बीरेश्वर के सम्मान में शुरू होगी स्कॉलरशिप
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शहीद लेफ्टिनेंट के पिता ने तिरंगा फहराया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने यूनिवर्सिटी की पुरानी रिवायतों को बदलते हुए शहीद के पिता को ध्वज फहराने का सम्मान दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए डा. घनशाला ने कहा कि देश की समृद्धि के लिए किसानों को खुशहाल बनाना जरूरी है । कृषि को शोध से जोड़ना और किसानों की उपज को सही बाजार और मूल्य तक पहुंचाने के लिए साइंस और मैनेजमेंट के छात्राओं को आगे आना होगा। डा. घनशाला ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीए इंग्लिश (ऑनर्स) के पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि देश शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शहीद लेफ्टिनेंट के पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि असंख्य वीरों की कुर्बानियों से मिली आजादी हमारी सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा न समझें, हर जिम्मेदारी को पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से निभाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। इस अवसर पर चेयरमैन डा. कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने शहीद लेफ्टिनेंट के पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी और उनकी माता सरस्वती गोस्वामी को सम्मानित करते हुए 15 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर की शहादत को सेवा की नई दिशा देते हुए उनके पिता ने कहा कि इस सम्मान राशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। डा. घनशाला ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की। समारोह में प्रो चांसलर और कुलपति समेत अन्य पदाधिकारी , शिक्षक शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारीग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी भी देती है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद डॉ. राखी घनशाला स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति तिरंगे के प्रति सम्मान से आगे बढ़कर हमारे कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित और सशक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा अपनी प्रतिभा और शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा। डॉ. राखी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को अपनी शक्ति बनाकर नए विचारों, नवाचार और ईमानदार प्रयासों के माध्यम से समाज और देश की चुनौतियों का समाधान खोजें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों के लिए डॉ. राखी घनशाला ने टीम स्वतंत्र और टीम हार्मोनिक्स को 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ. ज्योति छाबड़ा, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी बिंजोला ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



