Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

प्रदेश में महिला की हत्या से खुली राज्य सरकार के दावों की पोलः सूर्यकांत धस्माना

एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सचिवालय में तैनात एक सचिव स्तरीय अधिकारी के निजी सचिव की पत्नी की हत्या की घटना को राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और ज्वलंत उदाहरण बताया। देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि इस हत्या ने एक बार फिर पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के पहले स्थान पर होने पर फिर से मुहर लगा दी है। साथ ही अपराध पर नियंत्रण के राज्य सरकार के दावों की पोल भी खुल गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा, हत्या और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका का अंतिम वीडियो बयान अपने आप में एक इकबालिया बयान है, जिसमें उसने अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न और मारपीट का जिक्र किया है। ऐसे में सीबी सीआईडी जांच अभियुक्तों को बचाने का रास्ता बनेगी। कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
उत्तराखंड सचिवालय में तैनात निजी सचिव सौरभ खत्री की 27 वर्षीय पत्नी और सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में देहरादून के डोईवाला क्षेत्र स्थित हर्रावाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां श्रीकोट, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली में की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। इस घटना से पहले नवविवाहिता ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि “सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता।” (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आरोप है कि हर्रावाला क्षेत्र में ससुराल में महिला को ‘मनहूस’ कहकर अपमानित करते थे। मृतका की मां सीमा कंडारी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ससुर को दिल का दौरा पड़ने के बाद ससुराल वाले सृष्टि को ‘मनहूस’ और ‘अपशकुनी’ कहकर ताने मारते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस के अनुसार, तहरीर दी कि उनकी पुत्री सृष्टि कंडारी (खत्री) की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सृष्टि टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर स्थित राजकीय इंटर कालेज रिगोली (मल्ली) में अध्यापिका थी। सृष्टि समय-समय पर उत्पीड़न की जानकारी अपने मायके वालों को देती थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।