Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

पेपर लीकः सुबह कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शाम को महिलाओं ने विजय मार्च निकालकर मनाया जश्न

परीक्षाओं में बार बार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला हुआ है। उत्तराखंड में यूटीयू पेपर लीक को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही तकनीकी शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का पुतला फूंका। इस मामले में करीब 70 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर सुद्धोवाला जेल भेजा गया। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न मनाते हुए शाम को महिला कांग्रेस ने जश्न मनाया। साथ ही लोगों को लड्डू वितरित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूटीयू पेपर लीक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
हाल ही में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक की खबर सामने आई थी। पेपर लीक के मामले में एक निजी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, इस मामले को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून में झाझरा स्थित विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत की अगुवाई में कांग्रेसी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सड़क पर उतरे। पहले सभी कांग्रेस नेता प्रेम नगर से आगे नंदा की चौकी के पास एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए यूनिवर्सिटी कार्यालय कूच किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कांग्रेसियों ने यूनिवर्सिटी कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ नेता फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर भी चढ़ गए थे। इस दौरान उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत करीब 70 अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को सुद्धोवाला जेल भेजा गया। जहां थोडी देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं के बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों को युवा हितों पर कुठाराघात बताते हुए कहा है कि पिछले कुछ वर्षों से देश और प्रदेश में जिस प्रकार प्रतियोगी परीक्षाओं तकनीकी शिक्षा, नीट और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जैसी परीक्षाओं मे पेपर परीक्षा से पूर्व लीक हो रहे हैं। उससे परीक्षा का आयोजन करने वाली ऐजेंसियों और भाजपा सरकारों की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है तथा पूर्व में हुई पेपर लीक की घटनाओं में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता ने सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता को ही संदिग्ध बना दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार भर्ती परीक्षाओं और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की कमी दिखाई दे रही है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार और परीक्षा एजेंसियों की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिलेगा तो युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठना स्वाभाविक है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरण में जिन लोगों ने पैसे और प्रभाव के दम पर मेहनती विद्यार्थियों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट) तथा तकनीकी शिक्षा परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और धांधली के मामलों ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोडने का काम किया है। यह केवल एक परीक्षा में गड़बडी का मामला नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत, आर्थिक संसाधनों और मानसिक दबाव के बीच परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा अपने गरीब माता-पिता की खून पसीने की कमाई से दिन-रात मेहनत करके अपने भविष्य का सपना देखता है, लेकिन जब परीक्षाओं की गोपनीयता ही सुरक्षित न रहे तो प्रतिभाशाली और ईमानदार छात्रों का मनोबल टूटना स्वाभाविक है। भाजपा की केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नीट और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा तथा अब तकनीकी परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े पेपर लीक, सॉल्वर गैंग, फर्जी परीक्षार्थियों तथा परीक्षा केंद्रों में अनियमितताओं के अनेक मामले सामने आए हैं जिनमें सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता गम्भीर चिन्ता का विषय है। इन घटनाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियां मौजूद हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि भाजपा की सरकारों द्वारा हर वर्ष जांच और सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन फिर भी परीक्षा की विश्वसनीयता पर लगातार प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। इस दौरान “युवा विरोधी सरकार मुर्दाबाद”, “पेपर लीक बंद करो” और “दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, विरेन्द्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, अभिनव थापर, सुजाता पॉल, याकूब सिद्धिकी, देहरादून महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अजय सिंह, राजवीर चौहान, यशवंत सैनी, मोहन राणा, महेश प्रताप राणा, महेन्द्र सिंह नेगी, सागर मनवाल, सूरत सिंह नेगी, शीशपाल बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजीव कुमार, डॉ प्रदीप जोशी, बब्बन सती, अमरजीत सिंह, विजयप्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, सुशील डोभाल, संजय कनौजिया, कद्दू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, एससी अध्यक्ष मदन लाल, महन्त विनय सारस्वत, आशीष नौटियाल, सी.पी. सिंह, मोहन काला, उपेन्द्र थापली, डॉ प्रेम बहुखंडी, सोनिया आनन्द, यशपाल चौहान, सुनीता प्रकाश, कवीन्द्र इष्टवाल, टीटू त्यागी, गुलजार अहमद, संजय रावत, विकास नेगी, पिया थापा, अनूप कपूर, अखिलेश उनियाल, रॉबिन त्यागी, विपुल जैन, अर्जुन प्रधान, अमरदेव गोनियाल, जय बरसवाल, पूनम कंडारी, वीरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, एतात खान, मुकीम अहमद, ललित भद्री, राकेश नेगी, कमल सिंह रावत, सुमेन्द्र बोहरा, विनोद कुमार, भूपेन्द्र चौधरी, प्रीतम आर्य, मोहन राणा, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, रितेश क्षेत्री, तेलू राम प्रधान, लाखीराम बिजलवाण, स्वाति नेगी, सत्येन्द्र पंवार, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल, नवीन रमोला, विजय चौहान, करतार नेगी, विजय चौहान, आनन्द पुडीर, देवेन्द्र रावत, महेश जोशी, अरूण वाल्मीकि, प्रवीण कश्यप, सचिन टिचकुले, गुलशेर मुन्ना, अनिल बसनेत, सावित्री थापा, सरिता बिष्ट, सीपी सिंह, डॉ0 के0एस0 राणा, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, डॉ रणवीर, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग नरेशानन्द नौटियाल, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, सोनू, अंकित पंवार, गुलफाम, नजीर हसन, रेहाना परवीन, मनवर सिंह, नन्द किशोर नौटियाल, दीपक मनवाल, सलीम प्रधान, नितिन बिष्ट, अजय रावत, आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

महिला कांग्रेस ने छात्रों की जीत में निकाला गया विजय मार्च, सरकार से मांगी जवाबदेही
शनिवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों के संघर्ष और उनकी लोकतांत्रिक जीत के सम्मान में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय मार्च निकाला गया। बंगाली कोठी चौक से निकाले गए इस विजय मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, अभिभावक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। विजय मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की मांग उठाई। इस अवसर पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाए गए और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया है और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर किया है। ज्योति रौतेला ने कहा कि यह विजय मार्च उन सभी छात्रों के साहस, संघर्ष और एकता को समर्पित है जिन्होंने अपने भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रधानमंत्री देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, आंदोलन के दौरान छात्रों पर बर्बरता करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।