अक्षय ऊर्जा विभाग के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में विजिलेंस की टीम ने अक्षय ऊर्जा विभाग के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये रिश्वत उसने सोलर प्लांट की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के एवज में मांगी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में रिश्वत मांगने संबंधी मामले की शिकायत की थी। इसमें कहा गया कि जनपद बागेश्वर में उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विभाग एजेंन्सी (उरेडा) कार्यालय में उसके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट (Joint Inspection Report) लंबित है। आरोप लगाया गया कि परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र पटवाल की ओर से J.I.R. की एवज में प्रति फाइल के 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। वर्तमान में विभाग में उनकी चार फाइल लम्बित हैं। इसके लिए 40,000 रुपये की मांग की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उक्त शिकायत की जांच प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इस पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। इस टीम ने शुक्रवार को परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल निवासी राजनगर पीरूमदारा रामनगर जनपद नैनीताल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह रिश्वत की राशि ले रहा था।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



