Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र के आरोप में देहरादून में प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया। शिवालिक कालेज आफ इन्जीनियरिंग में कार्यरत उक्त सहायक प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप के जरिये परीक्षा के प्रश्न पत्र शेयर कर दिए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पेपर लीक की बात जब शोसल मीडिया में सामने आई तो 23 जुलाई को यूटीयू के परीक्षा नियंत्रक की ओर से डॉ. विनय कुमार पटेल की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रेमनगर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आठ जुलाई की परीक्षा के संबंध में एक ई मेल पर शिकायत मिली। इसमें बताया गया कि तीन जुलाई 2026 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय की ओर से गठित की गई आन्तरिक जांच समिति की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर की ओर से परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल, व्हाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिवालिक कालेज आफ इन्जीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता की ओर से छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में 144/26 धारा: 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यूपी के शाकुम्भरी विहार सहारनपुर का मूल निवासी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।