Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

जंतर मंतर में अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने उठाया, धरनास्थल खाली कराया, दिपके ने कहा- मेरे साथ की गई मारपीट

पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने उठा लिया है। उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल आरएमएल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें उनकी गिरती हुई सेहत और जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी और मेडिकल निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही अन्य अनशनकारियों को भी उठा लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोनम वांगचुक अपनी हड़ताल के माध्यम से शिक्षा मंत्री पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और देशभर में परीक्षा में धांधली (जैसे नीट विवाद) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर धरना मुख्य रूप से 20 जून 2026 से शुरू हुआ था। यह विरोध प्रदर्शन नीट (NEET) परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था। इसके समर्थन में सोनम वांगचुक 20 दिन से अनशन पर थे। आज उनका अनशन का 21वां दिन था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रविवार सुबह-सुबह बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान जंतर मंतर पहुंचे। इसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस कार्रवाई के दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर घोषणा की कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे आधिकारिक कार्यवाही में बाधा न डालें और अधिकारियों का सहयोग करें। साथ ही सभी से जंतर मंर को खाली करने को कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद से सभी आंदोलनकारियों को हटाया जा रहा है। सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बारे में नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नेहा बोरा को भी लिया हिरासत में
जेएनयू (JNU) की छात्रा, छात्र संगठन AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (आमरण अनशन) पर बैठी थीं। उनके साथ AISA के अन्य छात्र नेता, मनीष और आमीन भी अनशन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और अन्य प्रदर्शनकारियों को उनके धरना स्थल से हटाकर हिरासत में लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन छात्रों के अनशन को लगातार 20 दिन से अधिक हो चुके हैं। इस लंबी भूख हड़ताल के कारण नेहा का स्वास्थ्य काफी बिगड़ चुका है और उनका वजन लगभग 7 किलोग्राम तक कम हो गया है। लगातार गिरते ब्लड शुगर और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, छात्र शिक्षा सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर डटे हुए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिपके ने कहा- मेरे साथ की गई मारपीट
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके कहते हैं कि शनवार 18 जुलाई की सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए बाहर निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए। 60 साल के एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और जिन्होंने कुछ भी नहीं खाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर ले गई। हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए हैं। जब मुझे यह खबर मिली और मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं। ये RSS के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश लौटा था। क्या मैं अपराधी हूं? वे गुंडे हैं—पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस ने मुझे पीटा, हिरासत में लिया
कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया। उन्होंने एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट किए, जिसमें लिखा कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है। लोगों की पिटाई की जा रही है और सोनम सर को ज़बरदस्ती ले जाया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह रोक लिया था, जहाँ वे ठहरे हुए थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।