Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम से आज राहुल गांधी युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस का दावा-ऐतिहासिक होगा आयोजन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बन्नू स्कूल के मैदान में लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी का युवाओं से संवाद छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आज 17 जुलाई की शाम को आयोजित होगा। इसके जरिये राहुल गांधी देश की शिक्षा नीति, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में भ्रष्टाचार को लेकर छात्र और युवाओं से संवाद करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस आयोजन के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागणों की देखरेख में देहरादून के बन्नू ग्राउंड में कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के प्रति कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखने को मिला है। विशेषकर युवा वर्ग राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए उत्साहित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 17 जुलाई, 2026 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्र-छात्राओं से खुले मंच पर संवाद करेंगे तथा उसी मंच से युवा नौजवान एवं छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का आह्रवान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की नाकामी का सबसे अधिक खामियाजा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश के युवा एवं बेरोजगार नौजवान वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों पढ़ाई और मेहनत करने के बावजूद उन्हें इसका प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है तथा युवा आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी ने समझा है तथा उनकी लड़ाई लड़ने का बीडा उठाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकारों के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में जो भी प्रतियोगी परीक्षायें हुई हैं उन सभी में युवा नौजवानों के साथ छलावा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते जा रहे हैं तथा नीट परीक्षा के बाद तैयारी में अपने कई साल बरबाद कर चुके छात्र आत्म हत्या कर रहे हैं उससे यह भी साबित हो गया है कि भाजपा सरकार को देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा वर्ग के हितों की कोई चिंता नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के नौजवानों की पीड़ा को समझा है। इसी के तहत उन्होंने देशभर के युवाओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से छात्रों की गूंज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। कोटा के बाद अब देहरादून में 17 जुलाई को इसका आगाज करने जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा सरकार की अडंगेबाजी के बावजूद पार्टी स्तर पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे प्रदेश के कोने-कोने से छात्र, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। साथ ही राज्य की भाजपा सरकार की विदाई की तारीख तय करेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।