Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा के आकलन की नई पहल, ग्राफिक एरा में वेदर मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का सेंटर ऑफ एनर्जी रिसर्च देश के नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी तकनीकों के विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। इसके तहत उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता के सटीक आकलन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए वेदर मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी क्रम में सेंटर ऑफ एनर्जी रिसर्च ने इसरो के अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर के सहयोग से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं के आकलन के लिए सोलर रिसोर्स असेसमेंट की पहल शुरू की है। इस परियोजना के तहत आज सेंटर ऑफ एनर्जी रिसर्च की सोलर एनर्जी लैब में वेदर मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह स्टेशन सौर विकिरण और मौसम से जुड़े विभिन्न आंकड़ों को एकत्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन आंकड़ों के वैज्ञानिक विश्लेषण से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझने और भविष्य की ऊर्जा योजनाओं के लिए उपयोगी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लीन एनर्जी के निदेशक डा. बी. एस. नेगी और अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।