Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद छह जांबाजों को उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बीजेपी ने किया शहीदों और सेना का अपमानः सूर्यकांत धस्माना

देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अपनी जान कुर्बान करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में देहरादून में कैंट रोड चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल वार मैमोरियल पहुंच कर कांग्रेसियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर सदस्य एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने माखन लाल चतुर्वेदी की भाव विभोर कर देने वाली कविता ” चाह नहीं सुर्बला के गहनों में गूंथा जाऊँ चाह नहीं प्रेमी माला में बिंद प्यारी को ललचाऊं, मुझे तोड़ लेना बन माली उस पथ पर तुम देना फेंक मातृ भूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जायें वीर अनेक” का वाचन कर शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि देश पर मर मिटने वाले सैनिक की तो एक ही चाह होती है कि वो अपने देश के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दें, किंतु वे लोग जो शहीदों के नाम पर वोट लेकर सत्ता पा जाते हैं। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सेना के पीछे छुप जाते हैं। उनके लिए यह चुल्लू भर पानी में डूबने की बात है कि देश के लिए अपना सर्वस्व अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों की शहादत को तरह महीनों तक छुपा कर रखा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि इससे बड़ा अपराध शहीदों के सेना के और देश के प्रति दूसरा नहीं हो सकता कि देश की संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन शहीदों की शहादत को ही नकार दिया। धस्माना ने कहा कि सरकार की इस शर्मनाक हरकत के बाद अब सरकार लीपापोती करने में लगी है, किन्तु यह पाप पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पुलवामा आतंकवादी घटना के बाद हुए 2011 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से पुलवामा के शहीदों के नाम पर भाजपा ने खुले आम वोट माँगा। जब ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के नुकसान पर संसद में सरकार से जवाब मांगा गया तो देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने झूठ बोल कर पूरे देश का देश की सेना का और शहीद हुए सैनिकों का अपमान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पूरा देश का जनमानस ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को सैल्यूट करता है व हमेशा उनका ऋणी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों की शहादत को तरह महीनों तक छुपा कर रखने की क्या जरूरत थी, यह किसी देश वासी को समझ नहीं आया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत ने कहा कि आज पूरा देश इस हकीकत को जान गया है कि भाजपा अपनी साख को बचाने के लिए किसी की भी साख को दाव पर लगा सकती है। प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को शहादत को छुपाने और संसद में देश के रक्षा मंत्री द्वारा यह कहना कि ऑपरेशन सिंदूर में देश का कोई सैनिक शहीद नहीं हुआ, यह संसद के अपमान के साथ ही शहीदों की कुर्बानी पर भी भाजपा के द्वारा खड़ा किया गया एक प्रश्न है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर अमीचंद सोनकर, संतोष नैनवाल, डाक्टर सुनील अग्रवाल, किशोर उनियाल, राजेंद्र धवन, विजय शाही, आदर्श सूद, गगन छाछर , आनंद सिंह पुंडीर, राहुल अग्रवाल। शुभम सैनी, सोनू काजी, सुल्तान, घनश्याम वर्मा, कमल को शोर शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र नौटियाल ,नरेंद्र खड़का समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।