Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 11, 2026

उत्तराखंड टाइगर फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष बने ललित उत्तराखंडी, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

उत्तराखंड की सामाजिक सांस्कृतिक और जनसरोकारों से जुड़ी संस्था उत्तराखंड टाइगर फोर्स (UTF) ने संगठन के विस्तार और जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसके तहत युवा समाजसेवी एवं उत्तराखंडी हितों के मुखर पैरोकार ललित उत्तराखंडी को संगठन का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह घोषणा संगठन के संस्थापक अनुपम खत्री एवं सह संस्थापक तेज सिंह कार्की ने देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त रूप से की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ललित उत्तराखंडी के नेतृत्व में संगठन प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडियों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा तथा समाजहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष ललित उत्तराखंडी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान नहीं बल्कि उत्तराखंड की जनता के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड टाइगर फोर्स का मूल उद्देश्य उत्तराखंडियों की सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार करना होगा। संगठन पहाड़ के अंतिम गांव से लेकर मैदान के अंतिम व्यक्ति तक तथा देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडियों को जोड़ने का कार्य करेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड की पहचान जाति, क्षेत्र या समुदाय के आधार पर नहीं बल्कि उसकी संस्कृति, विरासत और जनभावनाओं से है। संगठन समाज को बांटने नहीं बल्कि जोड़ने की दिशा में कार्य करेगा। जहां संवाद से समाधान संभव होगा वहां संवाद किया जाएगा और जहां जनहित में संघर्ष आवश्यक होगा वहां लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ललित उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड टाइगर फोर्स केवल चर्चा करने वाला संगठन नहीं होगा, बल्कि परिणाम आधारित कार्य और जनहित आधारित संघर्ष उसकी पहचान होगी। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने का प्रयास करेगा और देवभूमि के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। संगठन ने आगामी समय में मूल निवास, राज्यहित, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा उत्तराखंडियों के अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंत में उत्तराखंड टाइगर फोर्स ने प्रदेश एवं देश-विदेश में रह रहे सभी उत्तराखंडियों से संगठन के साथ जुड़कर एक मजबूत, समरस, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी उत्तराखंड के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनील श्रीवास्तव, राजीव राणा, अमित पासवान, निक्की यादव, अंकित गोदियाल, अंकुज नेगी, धीरज पटेल, राहुल, नीरज, करन आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *