विज्ञान को सरल भाषा में समाज तक पहुंचाने का प्रयास, डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल की एससीआरटीई में तीन पुस्तकों का विमोचन
उत्तराखंड में पीएम कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी उत्तरकाशी में कार्यरत विज्ञान शिक्षक एवं विज्ञान संप्रेषक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल की विज्ञान मंडल की ओर से एससीआरटीई में प्रकाशित तीन पुस्तकों आधुनिक विज्ञान व हमारी गौरवशाली परंपरा, प्रकृति विज्ञान व भविष्य एवं धरती विज्ञान व भविष्य का विमोचन एससीईआरटी एवं सीमैट की निदेशक वंदना गर्ब्याल ने किया। ये आयोजन देहरादून में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पुस्तकों में विज्ञान, पर्यावरण, भारतीय ज्ञान परंपरा, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता तथा भविष्य की वैज्ञानिक चुनौतियों को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही आधुनिक विज्ञान को भारतीय संस्कृति और प्रकृति से जोड़ते हुए विद्यार्थियों एवं आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड के राज्य समन्वयक अवनीश उनियाल, शिक्षक राजेश जोशी, गम्भीर राणा एवं सुरेश शाह सहित अनेक नवाचारी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ समाज में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान शिक्षा को अधिक रोचक, सरल और समाजोपयोगी बनाने पर भी चर्चा की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


