गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, विभन्न समस्याओं पर की बात
गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) का एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मिला। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव के बाद चुनी गई कार्यकारिणी की यह पहली बैठक उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ थी। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रुटा के अध्यक्ष डॉ राकेश पाठक को अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही शिक्षक हित एवं राज्य हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रुटा अध्यक्ष ने मंत्री को शिक्षकों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। इसमें शिक्षकों के रुके हुए प्रमोशन, शिक्षकों के वेतन का भुगतान समय पर ना होना, महिला शिक्षकों को प्रदत्त चाइल्ड केयर लीव पर सामानता ना होना आदि के बारे में अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके साथ ही उन्होंने डीबीएस पीजी कॉलेज में विगत 5 वर्षों से कार्य कर रहे शिक्षकों के वेतन का भुगतान न होना, सेवानिवृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिलने वाले ग्रेजुटी पर भेदभाव होना की समसया से अवगत कराया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रो कौशल कुमार, प्रो. हर्षवर्धन पंत, डॉ ममता सिंह, डॉ रुपेश त्यागी, डॉ पुनीत सैनी एवं डॉ कमल सिंह बिष्ट शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


