ग्राफिक एरा में एपीएचओ प्रशिक्षण शिविर, दक्षिण कोरिया रवाना होगा छात्रों का दल
फिजिक्स ओलंपियाड के छात्रों को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग दी जा रही है। छात्रों का यह दल 15 मई को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड (एपीएचओ) प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी प्रतियोगिता है। इसके लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण शिविर लगा है। इस शिविर में छात्रों को जटिल सिद्धांतों, प्रयोगात्मक तकनीकों, डेटा विश्लेषण और समस्या समाधान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ समय प्रबंधन और तार्किक कौशल विकसित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
भारत ने एशियन फिजिक्स ओलंपियाड की मेजबानी 2012 और 2022 में की। वर्ष 2022 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में सफल आयोजन के बाद राष्ट्रीय एपीएचओ प्रशिक्षण सेल स्थापित हुआ। आज यह केंद्र देश की युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


