Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 4, 2026

चंपावत सामूहिक दुराचार प्रकरण में शामिल सभी पात्र भाजपाई, कांग्रेस पर आरोप हास्यास्पद: सूर्यकांत धस्माना

बीती पांच मई को उत्तराखंड के चंपावत जिले में घटित तथाकथित अपहरण व सामूहिक दुराचार मामले में पुलिस ने साजिश का जो नया खुलासा किया है, उसके अनुसार इस पूरे प्रकरण में संलिप्त सभी पात्र भारतीय जनता पार्टी से संबंधित हैं। यह भाजपा के भीतर हर स्तर पर चल रही सत्ता की लड़ाई का ही हिस्सा है। यह बात एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पुलिस की दोनों कहानियों में पहली कहानी में पुलिस के बयान तो मानें तो इसमें कहा गया कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके हाथ पांव बांध कर चाकू की नोक पर दुराचार किया गया। फिर घटना की सूचना पर लड़की का रेस्क्यू किया गया। फिर एफआईआर में आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही दो अन्य के नाम सामने आए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद सात मई को पुलिस कप्तान और सीएमओ की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अपहरण और बलात्कार से इनकार किया गया। घटना को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत की ओर से मंडल उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत को फंसाने की साजिश करार दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण को संदिग्ध बना दिया गया। धस्माना ने कहा कि अगर दूसरा बयान भी मान लिया जाए तो कमल रावत ने पूर्ण सिंह रावत को फंसाने के लिए यह झूठा प्रपंच रचा। इसमें भी दोनों बीजेपी से जुड़े हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस का हाथ कैसे दिखाई दिया। यह अचंभे की बात है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि इस पूरे कांड में आरोपी पूर्ण सिंह रावत भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष व उसके साथ नामजद दोनों युवा भाजपाई, साजिश कर्ता कमल रावत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष है। ऐसे में बीजेपी के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को इस प्रकरण में कांग्रेस का हाथ कहां से नजर आ रहा है। सारे खेल और षडयंत्र बीजेपी के नेताओं का, फिर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस को माफी मांगने को कह रहे हैं। ऐसे बयान जो भी सुनेगा और पढ़ेगा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि राज्य में दुराचार के अधिकांश मामलों में बीजेपी के नेताओं के नाम ही सामने आते रहे हैं। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ऐसे ही मामले में अपनी खिसियाहट का परिचय दे रहे हैं। धस्माना ने कहा कि वास्तव में राज्य की मातृ शक्ति से माफी तो भाजपा को मांगनी चाहिए। क्योंकि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर सल्ट, चंपावत एक, चंपावत दो, काशीपुर, संत्रेषा में बच्चियों व महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या में शामिल सभी अपराधी भाजपाई हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *