Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 7, 2026

मई माह में भी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में पंखे बंद, हर दिन बारिश, कल से झेलनी पड़ सकती है गर्मी

अप्रैल माह में तो बारिश का दौर और सर्दी की बात तो हजम होती है। मई से जून माह तक भी कभी कभार मौसम सर्द हो जाता रहा है, लेकिन लगातार नहीं। केदारनाथ में जब 16-17 जून 2013 में आपदा आई तो उस समय इतनी बारिश हुई थी कि देहरादून के कई इलाकों में लोगों ने रजाई और कंबल निकाल लिए थे। अप्रैल माह से लेकर जून माह तक ऐसा मौसम कभी कभार ही देखा गया। अबकी बार फर्क ये है कि मार्च माह में जब गर्मी बढ़ने लगती है, तब से लेकर अब तक उत्तराखंड में ज्यादा गर्मी का अहसास लोगों को गिने चुने दिन ही रहा। यदि हम आज गुरुवार सात मई 2026 की बात करें तो देहरादून सहित कई मैदानी जिलों में पंखे ज्यादातर समय लोग बंद कर रहे हैं। कारण ये है कि एक मई से प्रदेशभर के जिलों में हर दिन झमाझम बारिश हो रही है। आज भी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश स्थानों पर या तो बादल हैं। या फिर पर्वतीय क्षेत्र में बारिश के रुक रुक कर दौर भी चल रहे हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में सर्दी का अहसास हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज गुरुवार, सात मई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीतील जिले में अनेक स्थान पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आठ मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बगेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नौ और 10 मई को कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं या कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 11 मई को पर्वतीय जिलों में इसी तरह का मौसम और मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 और 13 मई को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सात मई को 3600 मीटर, आठ मई को 3800 मीटर, नौ मई से लेकर 13 मई तक 4000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सात मई के लिए राज्य के सभी जिलों में, आठ मई के लिए पर्वतीय जिलों के लिए, 11 मई के लिए पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई गई है कि सात और आठ मई को कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 11 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट है। संभावना है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तारी से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार सात मई की दोपहर करीब सवा 12 बजे तक देहरादून में अधिकतम तापमान अधिकतम सीमा 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। आठ से 14 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 30, 31, 29, 31, 31, 33 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21, 22, 23, 22, 22, 21, 21 डिग्री रह सकता है। 14 मई तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *