Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

ग्राफेस्ट-26 की चैंपियनशिप ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को, छाया तलविंदर का जादू

देहरादून में ग्राफिक एरा के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-26 की शाम तलविंदर की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस में बदल गई। उनकी बीट्स और वाइब्स ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से सराबोर कर दिया। बीट पर झूमते हजारों छात्र छात्राएं उनके जोश और खुशी को नुमांया कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर तलविंदर सिंह सिद्धू आज शाम प्रस्तुति देने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे।तलविंदर को सुनने के लिए छात्र-छात्राएं कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले ही मैदान में उमड़ने लगे थे। उनके मंच पर आते ही पूरा कैंपस एक लाइव कॉन्सर्ट जैसे माहौल में ढल गया, जहां हर बीट के साथ छात्र छात्राओं का उत्साह और शोर लगातार बढ़ता चला गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

तलविंदर ने अपने हिट ट्रैक “धुंधला” से ओपनिंग करते ही माहौल को पूरी तरह चार्ज कर दिया— “सब कुछ धुंधला है, धुंधला है, मैं सारे ये गम भुला के झूम रहा, सब कुछ धुंधला है, धुंधला, मैं सारी ये धुन भुला के घूम रहा…” इस ट्रैक की पहली बीट बजते ही हजारों छात्र छात्राओं के कदम एक साथ थिरकने लगे और एनर्जी का लेवल अचानक कई गुना बढ़ गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद तलविंदर ने अपने ट्रैक “पल पल” के साथ माहौल को एक स्मूद और फ्लोइंग वाइब में बदल दिया— “पल-पल जीना मुहाल मेरा तेरे बिना, ये सारे नशे बेकार तेरी आँखों के सिवा, घर नहीं जाता, मैं बाहर, रहता तेरा इंतज़ार मेरे ख़्वाबों में आना करके सोलह सिंगार…”, इसके बाद “ मैं तेरा होया ,संभाल ले तू मैनू मैनू, मेरी ना होई, ख्याल आउने तैनू तैनू…” पर छात्र छात्राएं उनके साथ जुड़ते नजर आए। जैसे हर कोई उसी बीट में खोया गया हो। तलविंदर के “तेरे इश्क दा जाम हसीन ए, सुबह हसीन मेरी शाम हसीन ए, एह बेमतलब जिंदगी, जदों दी तेरे नाम हसीन ए” गाते ही छात्र-छात्राओं के बीच अलग ही क्रेज और माहौल बनता नजर आया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अपने खास अंदाज में चेहरे पर कलाकारी किए तलविंदर मंच पर खुद भी खूब नाचे। छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर तलविंदर ने उनके पसंद के कई और गाने भी गए। हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में यह म्यूजिकल नाइट देर तक अपने पीक पर बनी रही। हर बीट पर झूमते छात्र छात्राओं ने इस शाम को ग्राफेस्ट-26 के सबसे हाइलाइट मोमेंट्स में बदल दिया। छात्र छात्राओं ने तलविंदर के साथ गानों भी गाये। तलविंदर को लेकर युवाओं में इतना जोश था कि कार्यक्रम शुरु होने तक ग्राफिक एरा का पूरा परिसर छात्र छात्राओं से खचाखच भर गया था। कार्यक्रम के दौरान एक साथ हजारों मोबाइल्स की टॉर्च जलाकर छात्र छात्राएं माहौल को आलौकिक बना रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि जिंदगी में सफलता और खुशियां पाने के लिए तकनीकें सीखना और अच्छा प्रोफेशनल बनना काफी नहीं है। टीम बनाना, टीम को लीड करना, नए आइडिया देना, आइडिया को परखना, खेल भावना, संस्कृति से जुड़ाव और दुख दर्द बांटने का जज्बा कुशल प्रोफेशनल के साथ बेहतर इंसान भी बनाता है। ग्राफेस्ट भी इन्हीं गुणों को अंकुरित और पल्लवित करने का कार्य करता है। समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला भी मौजूद रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफेस्ट के दौरान देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों के बीच हुए मुकाबले में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल चैंपियन का पुरस्कार जीता। तकनीकी मुकाबलों में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को चैम्पियन घोषित किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने चैम्पियन का खिताब जीता। ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता वैलोरेंट में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम चिरंजीवी और रोबोवार्स प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी  के गौतम भटनागर, कुनाल कुमार और सौरभ चंद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एआई मॉडल प्रतियोगिता न्यूरल नेक्सस में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम हैकनेक्स्ट और रबर पावर्ड ग्लाइडर प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम ए स्टार (रितेश नेगी, आकाश नेगी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वॉटर रॉकेट प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम ए स्टार (गौरव मिश्रा, अबीर पाल) ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलो सिंगिंग इंडियन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शौर्य असवाल और वेस्टर्न में ग्राफिक एरा हिल
यूनिवर्सिटी की कृतिका अव्वल रहीं। ग्रुप सिंगिंग इंडियन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम गांधार और वेस्टर्न में इसी विश्वविद्यालय की टीम ग्लोरियस प्रथम रही। सोलो डांस इंडियन में ग्राफिक एरा हिल यूनिर्सिटी की श्री और वेस्टर्न में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के आकाश शर्मा ने बाजी मारी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्रुप डांस इंडियन में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम देवस्थली और वेस्टर्न में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम क्रंच पहले स्थान पर रहे। रैप बैटल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विनय, सोलो इंस्ट्रुमेंटल में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम अमोघ और बैंड वार में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम सांझ प्रथम रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तलविंदर को भाया दून और ग्राफिक एरा
पंजाबी सिंगर- सॉन्गराइटर तलविंदर ने कहा कि देहरादून और ग्राफिक एरा का जादू उन्हें यहां खींच लाया। तलविंदर ने अपने कार्यक्रम के दौरान दून और ग्राफिक एरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र छात्राओं की क्षमता, योग्यता और उत्साह बेमिसाल है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *