Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 16, 2026

निजी स्कूलों में फीस वृद्धि का विरोध, महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के आवास को घेरा

उत्तराखंड में निजी स्कूलों की ओर से लगातार बढ़ाई जा रही फीस के विरोध में महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। इस मौके पर महिलाओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। बाद में कुछ कार्यकत्रियों को पुलिस ने हिरासत में भी किया। ये प्रदर्शन उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बुधवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियां शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के आवास के घेराव के लिए निकल पड़ी। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया गया। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इस स्थिति से प्रदेश का हर अभिभावक परेशान और असहाय महसूस कर रहा है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि फीस नियंत्रण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने प्रदेश के सभी अभिभावकों से इस जनहित के आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक आवाज ही सरकार को जवाबदेह बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस प्रदर्शन में आशा मनोरमा शर्मा, उर्मिला दढ़ियाल, अंशुल त्यागी, अनीता सकलानी, प्रिया थापा, पायल बहल, देवेंद्र कौर, भावना शर्मा, रश्मि देवरानी, मधु उनियाल, राधिका शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, गौरव रावत, प्रियांशु गौड़, शशांक जोशी, सिद्धार्थ जोशी, सोनू तिवारी, माही जेटली, आर्यन सेमवाल, अभिमन्यु नेगी, हेमंत पठारी, समीर, कुमार, सूरज, कुलदीप आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अभिभावक शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *