Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 14, 2026

शैलजा के दौरे से कांग्रेस में नए रक्त का संचार: धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के हालिया पांच दिवसीय दौरे से राज्य कांग्रेस में नए रक्त का संचार हुआ है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक उनके दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढा है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जल्द ही शैलजा के अन्य दौरो के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। इसमें उनके साथ कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ लोग चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कसरत करते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और कांग्रेस द्वारा बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करके उन पर भाजपा के जो ठप्पे लगाए जा रहे हैं, जनता उनसे खुश नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल जो कांग्रेस बढ़ा रही थी, आज इस पर भाजपा के लोग अपना ठप्पा लगाकर वाहवाही लूटने के प्रयास में है। उन्होंने उत्तराखंड में कन्हैया कुमार के दौरे को भी सफल बताया। कहा कि वैभव वालिया के नेतृत्व में जिस तरह से हजारों लोग देहरादून में जुटे, उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है 2027 का चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *