Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 13, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड में झमाझम बारिश, गिरा तापमान, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मंगलवार सात अप्रैल से बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में तो तापमान में भारी गिरावट के चलते एक बार फिर से लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सर्द है। फिलहाल आने वाले दिनों में भी राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आज के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में ओरेंज और कहीं कहीं येलो अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार आठ अप्रैल को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 2800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। नौ अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 10 से 13 अप्रैल तक पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3700 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन का अलर्ट जारी
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थान पर अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन से चार दिन में अपने स्थानों पर अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है। नौ अप्रैल को पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमा
बुधवार आठ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक देहरादून का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। नौ अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 19, 24, 26, 26, 27, 28, 31 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11, 13, 13, 13, 14, 15, 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *