जियो फाइनेंशियल और एलियांज़ की रिइंश्योरेंस जेवी ने भारत में शुरू किया कारोबार, बीमा रणनीति का पहला बड़ा कदम
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रिइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से 12 मार्च 2026 को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी। मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को Allianz की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जियो फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह Allianz के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। Allianz के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि JV भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें Allianz Jio Re का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘Insurance for All’ 2047 लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


