उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश, देहरादून में गिरेगा तापमान, जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क है। साथ ही करीब आधा मार्च माह भी फरवरी माह की तरह बिन बारिश के निकल गया था। ऐसे में मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में भी तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में भी तपन से राहत रहती है। आज गुरुवार 12 मार्च की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में कहीं बादल तो कहीं धूप है। वहीं, दिन के समय मैदानी क्षेत्र में जोरदार गर्मी है। अब मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमान है कि राज्यभर में बारिश का दौर शुरू होगा और अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 12 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बिजली चमकने के साथ हो सकती है। वहीं, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान 3800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 13 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
14 मार्च को भी आज 12 मार्च की तरह मौसम रह सकता है। इस दिन 3500 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर, शेष पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
16 मार्च को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 17 मार्च को को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, 18 मार्च को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और आकाशीय बिजली चमके के साथ हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, हर दिन ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में राज्य का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले चार से पांच दिन में राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 12 मार्च के लिए राज्य में बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 मार्च को राज्यभर के जिलों में इसी तरह के मौमस की संभावना का येलो अलर्ट है। अनुमान है कि पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बारिश के तीव्र दौर भी चलेंगे। कहीं कहीं झोंकेदार हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज 12 मार्च की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे देहरादून का तामपान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 13 मार्च को न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री हो सकता है। वहीं, 14 मार्च को न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री हो सकता है। 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक तापमान में गिरावट संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमशः 23, 22, 24, 26, 24 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12, 11, 12, 16, 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। 19 मार्च तक देरादून मे बादल रहेंगे। साथ ही कही कहीं हल्की बारिश संभावित है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


