Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अलाइव’, एआई नियंत्रण में रहे, तभी बेहतर: डॉ. नरेश

राज्यसभा के सदस्य डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि एआई एक अत्यंत शक्तिशाली तकनीक है। इसलिए आवश्यक है कि हम इसे अपने नियंत्रण में रखते हुए मानवता और समाज के कल्याण के लिए कार्य करें, न कि स्वयं इसके नियंत्रण में आकर इसके अनुसार कार्य करने लगें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वह देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अलाइव’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डा. बंसल ने कहा कि आज पूरे विश्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर व्यापक चर्चा और मंथन हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के लिए एआई को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भविष्य निर्माण करने वाली तकनीक बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. बंसल ने एआई के दुरुपयोग को लेकर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध जैसे क्षेत्रों में एआई का गलत उपयोग एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। इसलिए यह आवश्यक है कि एआई का उपयोग नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि यह तकनीक समाज के विकास और मानवता के कल्याण में सहायक सिद्ध हो सके, न कि किसी प्रकार के दुरुपयोग का कारण बने। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि वास्तविक प्रगति वही है, जो समाज और मानवता के कल्याण को केंद्र में रखते हुए उनके जीवन को बेहतर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में योगदान दे। यूकोस्ट के वैज्ञानिक डा. पीयूष गोयल ने कहा कि एआई के आने से अध्ययन और शोध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, इसलिए हमें नई तकनीकों को अपनाकर स्वयं को भविष्य के अनुरूप तैयार करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने एआई आधारित दवा खोज, स्मार्ट हेल्थकेयर, डिजिटल थेरेप्यूटिक्स, प्रिसिजन मेडिसिन, फार्मास्यूटिकल नवाचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य में एआई के उपयोग जैसे विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में देश विदेश के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस नैयर, कुलसचिव डा. डी. के. जोशी, डीन ऑफ स्कूल ऑफ़ फार्मेसी, डा. नरदेव सिंह , ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा. इंदु सिंह के साथ डा. दिनेश पुरी ,डा. अरुण कुमार, डा. दीपिका रैना अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *