ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में फाइनेंस अनफिल्टर्ड विषय पर संगोष्ठी, युवाओं में वित्त समझ विकसित करना जरूरी
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में फाइनेंस अनफिल्टर्ड विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं में वित्त समझ विकसित करने पर जोर दिया गया। साथ ही छात्रों को बाजार विश्लेषण, जोखिम प्रबंधन और धन नियोजन के संबंध में जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संगोष्ठी में स्टोकबॉक्स के सीईओ डॉ सुशांत सिंह ने कहा कि आज के युवाओं में वित्तीय समझ विकसित की जाए तो वह भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से शेयर, निवेश, डीमैट अकाउंट, एफ एंड ओ, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, पोर्टफोलियो विविधीकरण, जोखिम प्रबंधन, इक्विटी तथा रिटर्न जैसे वित्तीय विषयों की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट सेल और स्टॉक बॉक्स ने संयुक्त रूप से किया। सत्र में ग्राफिक एरा की सीए प्रीति शर्मा, स्टोकबॉक्स के सीओओ विशाल शर्मा, डॉ अमित उनियाल, रुचि नाज़, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



