Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

दून चैलेंजर्स को हराकर ग्राफिक एरा एफसी बनी चैंपियन

सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट की ओर से देहरादून में आयोजित तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्राफिक एरा एफसी ने दो गोल की बदौलत दून चैलेंजर्स को 2-0 से हराकर खिताब कब्जाया। देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें रविवार को दून चैलेंजर्स व ग्राफिक एरा एफसी के बीच फाइनल खेला गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांटे की टक्कर वाले मुकाबले ने फुटबॉल प्रेमियों को बांधे रखा। दोनों टीमों ने आक्रामक खेलते हुए एकदूसरे की रक्षापंक्ति को उलझाए रखा। हालांकि पहले हॉफ में किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद में खेल बराबरी का चला। 83वें मिनट में ग्राफिक एरा एफसी के स्ट्राइकर बतिस्ता ने विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 91वें मिनट केसी ने गोल कर ग्राफिक एरा एफसी को 2-0 से जीत दिला दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समापन पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमशः 51 हजार व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में एसपी सिंह, हरीश अरोड़ा, उमा शुक्ला, शुभेंदु वर्धन, रक्षेंदु वर्धन, मुनीजा मुश्ताक, हरीश खनकरियाल, पदम सिंह थापा, ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल रावत, अंकुर राणा, विकास कुशवाहा, वैभव भारद्वाज, वरुण, अतुल रावत, ललित पुंडीर, जोनेश चौधरी आदि मौजूद रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये रहे खास
मैन ऑफ द मैच- बतिस्ता, ग्राफिक एरा एफसी
बेस्ट डिफेंडर-राजीव पंवार, दून चैलेंजर्स
बेस्ट गोलकीपर- ब्यूटरश, ग्राफिक एरा एफसी
बेस्ट स्कोरी-अक्षय राज, दून चैलेंजर्स
बेस्ट मिडफील्डर भुवन, दून चैलेंजर्स
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।